HomeNationalबजट वाले हफ्ते में सोना-चांदी में भारी भूचाल, चांदी 30% और सोना...

बजट वाले हफ्ते में सोना-चांदी में भारी भूचाल, चांदी 30% और सोना 17% तक टूटा

नई दिल्ली, 01 फरवरी 2026: पिछले हफ्ते रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुएं एक ही झटके में औंधे मुंह गिर गईं। चांदी में एक ही दिन में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी करीब 17 फीसदी तक टूट गया। बजट वाले दिन रविवार को MCX पर कारोबार के दौरान गिरावट का सिलसिला और तेज हो गया।

बाजार खुलते ही सोना और चांदी फिर से लुढ़क गए। एक किलो चांदी की कीमत अचानक करीब 27,000 रुपये टूट गई, वहीं सोना भी 13,000 रुपये से ज्यादा गिर गया। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दोनों धातुओं में भारी बिकवाली देखने को मिली।

गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था। 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी MCX पर 4,20,048 रुपये प्रति किलो के लाइफटाइम हाई पर पहुंची थी। हालांकि, अगले ही दिन चांदी 1.28 लाख रुपये टूटकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गई। बजट वाले दिन रविवार को इसमें और 9 फीसदी से ज्यादा यानी करीब 27,500 रुपये की गिरावट आई और भाव 2,65,652 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।

सोने की बात करें तो गुरुवार को इसने भी 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था। इसके बाद 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले MCX 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत में तेज गिरावट आई और यह 42,247 रुपये टूटकर 1,50,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। रविवार को जैसे ही MCX पर ट्रेडिंग शुरू हुई, सोना 8.80 फीसदी से ज्यादा गिर गया। कीमतें 13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़ककर 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं।

सोना और चांदी में आई इस तेज गिरावट से निवेशकों में चिंता बढ़ गई है। जानकारों के मुताबिक बजट से जुड़ी अनिश्चितता, मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments