HomeWorld Newsईरान के सुप्रीम लीडर की अमेरिका को चेतावनी, कहा– युद्ध हुआ तो...

ईरान के सुप्रीम लीडर की अमेरिका को चेतावनी, कहा– युद्ध हुआ तो यह क्षेत्रीय संघर्ष होगा

ईरान, 01 फरवरी 2026 : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनी ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका ने युद्ध की शुरुआत की, तो इस बार यह संघर्ष केवल सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एक क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है। खामेनी की इस टिप्पणी को सीधे तौर पर अमेरिका के लिए गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने सुप्रीम लीडर के बयान को प्रसारित करते हुए बताया कि उन्होंने साफ कहा है कि ईरान किसी भी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई में विश्वास नहीं करता। खामेनी ने कहा, “हम भड़काने वाले नहीं हैं और न ही किसी देश पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ईरानी राष्ट्र किसी भी व्यक्ति या देश को उचित जवाब देगा, जो उस पर हमला करता है या उसके खिलाफ ज़ुल्म करता है।”

खामेनी के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारों का मानना है कि ईरान और अमेरिका के बीच पहले से चले आ रहे तनाव के बीच यह बयान क्षेत्रीय हालात को और संवेदनशील बना सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments