Sunday, June 7, 2026
HomePunjabजालंधर में मशहूर डॉक्टर को गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकी

जालंधर में मशहूर डॉक्टर को गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकी

2 करोड़ की फिरौती की मांग

जालंधर, 29 जनवरी 2026: जालंधर शहर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। शहर के एक पुराने और प्रसिद्ध अस्पताल से जुड़े एक प्रमुख डॉक्टर को गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टर को फोन के जरिए 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है।

धमकी मिलने के बाद डॉक्टर और उनका परिवार गहरे डर के साए में है। सुरक्षा के मद्देनज़र डॉक्टर ने मॉडल टाउन स्थित अपने घर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और घर के चारों ओर बिजली की बाड़ भी लगवाई गई है। परिजनों का कहना है कि डर के कारण डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं।

डॉक्टर ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दे दी है और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। धमकी भरे संदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो डॉक्टर और उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

इस घटना के बाद शहर के अन्य डॉक्टरों और मेडिकल पेशे से जुड़े लोगों में भी भय का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित डॉक्टर का अस्पताल गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित है। इसके अलावा, डॉक्टर के एक करीबी रिश्तेदार की शहर में एक बड़ी दोपहिया वाहन एजेंसी भी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस धमकी देने वालों की पहचान करने और पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments