HomePunjabपंजाब सरकार ने 27 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

पंजाब सरकार ने 27 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

चंडीगढ़, 26 जनवरी 2026: पंजाब सरकार ने राज्य भर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 27 जनवरी को अवकाश घोषित करने की घोषणा की है। यह फैसला गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र लिया गया है।

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आज़ादी तथा संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास, युवाओं के भविष्य और जनता की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान की बदौलत ही आज देश एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में खड़ा है।

राज्य सरकार के इस अवकाश के फैसले से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। शिक्षा विभाग ने भी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments