Sunday, June 7, 2026
HomePunjabबयानों की फिसलन बनी कांग्रेस की मुश्किल, राजा वड़िंग और बाजवा सोशल...

बयानों की फिसलन बनी कांग्रेस की मुश्किल, राजा वड़िंग और बाजवा सोशल मीडिया पर ट्रोल

बठिंडा, 20 जनवरी 2026: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपने एक भाषण के दौरान शब्दों की गलती के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। महिलाओं को एक हजार रुपये की सहायता न मिलने पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने बकाया राशि को लेकर “12 चौके 48” कहने की जगह “12 पंजे 48” कह दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर मीम्स और रील्स की बाढ़ आ गई।

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी व्यंग्यात्मक अंदाज में तंज कसा है। वहीं, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी अपनी फिसलती जुबान के चलते सोशल मीडिया निशाने पर हैं। बाजवा की एक रील में वे “नशों के खिलाफ युद्ध” की जगह “युद्ध के खिलाफ नशा” कहते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस से जुड़े कई ऐसे वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ के एआई से एडिट होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की ट्रोलिंग कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचा रही है और यह दर्शाता है कि सोशल मीडिया आने वाले समय में सियासी जंग का बड़ा अखाड़ा बनने वाला है।

जम्हूरी अधिकार सभा के नेता डॉ. अजीतपाल सिंह ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से साफ है कि गंभीर मुद्दों पर राजनीति में गंभीरता कम होती जा रही है और नेताओं को जनता से जुड़े मुद्दों पर संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments