HomeWorld Newsदक्षिणी स्पेन में भीषण रेल हादसा, 40 की मौत की पुष्टि, 159...

दक्षिणी स्पेन में भीषण रेल हादसा, 40 की मौत की पुष्टि, 159 घायल

स्पेन, 20 जनवरी 2026: दक्षिणी स्पेन में बीती रात हुए एक भीषण रेल हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 159 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

रेल ऑपरेटर एडीफ (ADIF) के मुताबिक यह हादसा रविवार शाम करीब 7:45 बजे हुआ, जब मलागा से राजधानी मैड्रिड जा रही एक ट्रेन का पिछला हिस्सा पटरी से उतर गया। इसी दौरान वह मैड्रिड से दक्षिणी स्पेन के शहर हुएलवा जा रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई।

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने बताया कि दूसरी ट्रेन का अगला हिस्सा, जिसमें लगभग 200 यात्री सवार थे, सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। टक्कर के बाद ट्रेन के पहले दो डिब्बे पटरी से उतरकर करीब चार मीटर गहरी ढलान में गिर गए। आशंका जताई जा रही है कि अधिकतर मौतें इन्हीं डिब्बों में हुई हैं।

अंडालूसिया क्षेत्र के प्रमुख जुआनमा मोरेनो ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं अब भी उस इलाके में खोज अभियान चला रही हैं, जहां क्षतिग्रस्त डिब्बे पटरी से उतर गए थे। देर रात सामने आए वीडियो और तस्वीरों में फ्लडलाइट की रोशनी में ट्रेन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त और पलटे हुए डिब्बे दिखाई दे रहे हैं।

स्पेनिश पुलिस के अनुसार, हादसे में पांच घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि 24 अन्य भी गंभीर रूप से घायल हैं। यह दुर्घटना मैड्रिड से लगभग 370 किलोमीटर दक्षिण में कोर्डोबा प्रांत के अदमूज़ कस्बे के पास हुई।

परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने कहा कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने इसे एक दुर्लभ घटना बताया, क्योंकि यह दुर्घटना रेलवे ट्रैक के उस समतल हिस्से पर हुई, जिसकी मरम्मत हाल ही में मई महीने में की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments