गुरदासपुर, 19 जनवरी 2026: पंजाब के गुरदासपुर जिले में जिला प्रशासन ने जोगी राज सतगुरु बाबा लाल जी महाराज के जन्मदिवस के अवसर पर 20 जनवरी (मंगलवार) को जिला स्तरीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में गुरदासपुर के उपायुक्त (डीसी) की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
घोषणा के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थान (स्कूल और कॉलेज) इस दिन बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने यह निर्णय श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और जन्मदिवस से जुड़ी धार्मिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए लिया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें।






