HomePunjab2027 चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल !!

2027 चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल !!

चरणजीत सिंह बराड़ और पूर्व सांसद जगमीत बराड़ भाजपा में शामिल

चंडीगढ़, 16 जनवरी 2026: वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दो दिग्गज नेताओं—चरणजीत सिंह बराड़ और पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़—ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल कराया।

इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा ने पार्टी में दोनों नेताओं का स्वागत किया। जैसे-जैसे 2027 के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों में नेताओं और संभावित उम्मीदवारों की अदला-बदली तेज होती जा रही है।

गौरतलब है कि चरणजीत सिंह बराड़ ने महज दो दिन पहले ही अकाली दल पुनरुत्थान से इस्तीफा दिया था। वहीं, पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ के इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे दोबारा अकाली दल में लौट सकते हैं, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, जगमीत सिंह बराड़ भी भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिससे पंजाब की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments