Monday, June 8, 2026
HomePunjabराणा बलाचौरिया हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दो शूटर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

राणा बलाचौरिया हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, दो शूटर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

जालंधर, 12 जनवरी 2026: राणा बलाचौरिया की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलाचौरिया हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों शूटरों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण पाठक और तरनदीप सिंह के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से की गई।

गौरतलब है कि 15 दिसंबर 2025 की शाम मोहाली के सोहाना में एक टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने राणा को सेल्फी लेने के बहाने रोका। जैसे ही वह रुके, हमलावरों ने नजदीक से उन पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, शूटरों की पहचान अमृतसर के आदित्य कपूर उर्फ मक्कण और करण पाठक के रूप में भी हुई है, जो डॉनी बाल गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो शूटरों सहित कुल तीन लोग शामिल थे।

मोहाली पुलिस ने एक शूटर को मुठभेड़ में ढेर किया

पुलिस ने इस मामले में पहले भी कार्रवाई करते हुए एक शूटर को मुठभेड़ में मार गिराया था। मोहाली के सोहाना में राणा बलाचौरिया की हत्या करने वाले एक शूटर को लालड़ू क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर किया गया। मारे गए शूटर की पहचान हरपिंदर उर्फ मिड्डू के रूप में हुई है, जो तरनतारन के नौशहरा पन्नूआं गांव का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में पकड़ा गया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया। पंजाब पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments