Sunday, June 7, 2026
HomePunjabमुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में मुल्तानिया ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में मुल्तानिया ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

38 करोड़ की लागत से हुआ पुनर्निर्माण

बठिंडा, 10 जनवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा में मुल्तानिया ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण से अब आम लोगों को बड़ी राहत और सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार शहरों का विकास आधुनिक और शानदार तरीके से कर रही है। उन्होंने बताया कि यह पुल करीब 35 वर्ष पुराना था, जिसे अब पूरी तरह से पुनर्निर्मित किया गया है। पुल की चौड़ाई 23 फुट से बढ़ाकर 34 फुट कर दी गई है, जबकि इसकी लंबाई लगभग 1 किलोमीटर है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 11 सितंबर 2023 को शुरू हुआ था और अब इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बठिंडा–फिरोजपुर रेल लाइन पर एक अंडरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि बठिंडा की नई जिला लाइब्रेरी को भी जल्द ही विद्यार्थियों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है और आगामी समय में इसे भी जनता को समर्पित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments