HomePunjabलुधियाना ड्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

लुधियाना ड्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

दोस्त की बेरहमी से की हत्या

लुधियाना 09 जनवरी 2026: लुधियाना के बहुचर्चित ड्रम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने मिलकर अपने ही दोस्त की नृशंस हत्या को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार, यह घटना लुधियाना के सलेमटाबरी थाना क्षेत्र की है, जहां बीते दिनों एक युवक की हत्या कर उसके शव के सात टुकड़े किए गए थे। आरोपियों ने शव के टुकड़ों को सफेद रंग के ड्रम में भरकर सैकरेड हार्ट स्कूल के पास स्थित एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था और फरार हो गए थे।

मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो हाल ही में मुंबई से लुधियाना लौटा था। वह मुंबई में कपड़ों की कटिंग का काम करता था। लुधियाना पहुंचने के बाद उसके दोस्त ने पार्टी के बहाने उसे अपने घर बुलाया, जहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

शुरुआत में परिजनों को लगा कि दविंदर कहीं बाहर गया होगा, लेकिन जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आई सीसीटीवी फुटेज में दविंदर दोपहर करीब 2 बजे अपने दोस्त के घर जाता हुआ दिखाई दिया। वहीं, रात करीब 12 बजे आरोपी शेरा और उसकी पत्नी को बाइक पर सफेद रंग का ड्रम ले जाते हुए कैमरे में कैद किया गया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments