HomePunjabपंजाब सरकार नशों के खिलाफ एक्शन मोड में, बना ‘नशा छुड़ाओ मोर्चा’

पंजाब सरकार नशों के खिलाफ एक्शन मोड में, बना ‘नशा छुड़ाओ मोर्चा’

चंडीगढ़, 4 जनवरी 2026: पंजाब सरकार नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। जहां पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, वहीं आम आदमी पार्टी ने अब ‘नशा छुड़ाओ मोर्चा’ का गठन किया है। यह मोर्चा हर समय जनता के बीच सक्रिय रहेगा और नशामुक्ति के प्रयासों में सहयोग करेगा।

नशा छोड़ चुके युवाओं को इस मोर्चे का प्रेरक प्रवक्ता बनाया जाएगा, जो नशों के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इसी कड़ी में रविवार को मोहाली में एक सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह शामिल होंगे। वे नशा छुड़ाओ मोर्चा के सदस्यों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पहले चरण में हजारों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दूसरे चरण में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह की नशा छुड़ाओ मोर्चा के साथ यह पहली बैठक होगी, जिसके लिए सभी जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नशों के खिलाफ लड़ाई अब सीमाओं से लेकर गांवों तक पहुंच चुकी है। सरकार ने पंजाब भर में तीन एंटी-ड्रोन सिस्टम स्थापित किए हैं, छह पर काम जारी है और 17 और लगाने की तैयारी चल रही है। पंजाब पुलिस का लक्ष्य है कि नशा तस्करी या किसी भी आपात स्थिति से जुड़ी हर कॉल पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचे और तुरंत मदद मिल सके।

इसके लिए पुलिस की क्षमता बढ़ाई जा रही है। जल्द ही 8,100 नए पीसीआर वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। 454 थानों के एसएचओ को पहले ही नए वाहन दिए जा चुके हैं और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी नए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार ने दोहराया है कि पंजाब को नशामुक्त बनाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments