मेयर कुंदन गोगिया व अन्य वरिष्ठ नेतृत्व ने सिरोपाओ पहनाकर किया सम्मान
पटियाला, 1 जनवरी 2026 : आम आदमी पार्टी के यूथ विंग का ज़िला प्रधान बनने की खुशी में आज वार्ड नंबर 10 के काउंसलर शिवराज सिंह विरक अपने पूरे दल के साथ गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे, जहाँ उन्होंने माथा टेक कर “सरबत दा भला” की अरदास की और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से मेयर कुंदन गोगिया, पंजाब स्टेट सीड कॉर्पोरेशन एवं टूरिज्म पंजाब के पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल, डिप्टी मेयर एवं स्टेट सेकरेटरी जगदीप जगा, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, काउंसलर जसवीर सिंह गांधी तथा एडवोकेट मनबीर सिंह विरक भी मौजूद रहे।
इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने शिवराज सिंह विरक की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं का राजनीति में आगे आकर समाज की भलाई के लिए काम करना एक सराहनीय कदम है। उनका कहना था कि शिवराज सिंह विरक की अगुवाई में पार्टी का यूथ विंग और भी मज़बूत होगा तथा आने वाले 2027 विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पूर्व चेयरमैन एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह अबलोवाल ने कहा कि शिवराज सिंह विरक ने पार्टी द्वारा सौंपे गए हर दायित्व को निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा मेहनत करने वाले युवाओं को ज़िम्मेदारियाँ देती है, जबकि अन्य पार्टियों में पैसों और चापलूसी को तरजीह दी जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि विरक की नेतृत्व क्षमता के साथ यूथ विंग 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत में अहम योगदान देगा।
इस अवसर पर काउंसलर ज्ञान चंद, काउंसलर दीपक मित्तल, ज़िला मीडिया प्रधान मोहित कुकराजा, ट्रेड विंग पटियाला रूरल के प्रधान चरणजीत एस.के., काउंसलर प्रदीप गर्ग, काउंसलर दविंदर गोल्डी, काउंसलर रवी रंजीत, काउंसलर भूपिंदर झिल, काउंसलर मंदीप विरदी, काउंसलर गुरकिरपाल सिंह, काउंसलर कुलवंत लालका, राजिंदर मोहन, चिट्टू नासरा, ललित कुमार, अरमान चीमा, अमरिंदर रंधावा, विक्रम कुमार प्रॉपर्टी, जे.बी. घुम्मन, अमनदीप सिंह, मनिंदर सिंह, जसपाल जज्जू, कुलविंदर टोनी, दलजिंदर पप्पी, सुखजीत गांधी, अमृतपाल पप्पा, हरविंदर भोला, कर्नैल सिंह, हरविंदर मंगा, एडवोकेट गजिंदर शेरी, एडवोकेट अमन, हिमांशु सैली सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।






