पटियाला, 15 दिसंबर: हरसंदीप सिंह गिल मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से ‘तीसरी कैडेट जूनियर स्टेट कुराश चैंपियनशिप 2025’ का आयोजन किया गया। इस दौरान जूडो ट्रेनिंग सेंटर में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी (साउथ) डॉ. नरिंदर भार्गव ने शिरकत की। उनके साथ एआईजी सिक्योरिटी वरिंदरपाल सिंह, पूर्व एसपी जगजीत सिंह गिल, डॉ. दीपिंदर कौर गिल, यूके (लंदन) से विशेष रूप से पहुंचे राजदीप सिंह गिल, मेजर परिवार से सनी संधू, कमांडेंट 36 बटालियन गुरशरनदीप सिंह ग्रेवाल तथा मोहाली से अमित चड्ढा विशेष अतिथियों के रूप में मौजूद रहे।
इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिताओं के दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सोसाइटी द्वारा खेलों के क्षेत्र में दिया जा रहा योगदान बेहद सराहनीय है।






