Sunday, June 7, 2026
HomePatialaज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव–2025

ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव–2025

वोटर पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित डेढ़ दर्जन अन्य पहचान दस्तावेज दिखाकर भी डाली जा सकेगी वोट – जिला चुनाव अधिकारी

पटियाला, 12 दिसंबर: पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ज़िला पटियाला में ज़िला परिषद की 23 और 10 ब्लॉक समितियों के 184 वार्डों के चुनाव 14 दिसंबर को करवाए जाएंगे। इन चुनावों के लिए मतदाता अपने वोटर पहचान पत्र के बिना भी कुछ अन्य दस्तावेजों के आधार पर वोट डाल सकेंगे। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर–कम–ज़िला चुनाव अधिकारी डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि इन चुनावों के लिए पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने वोटर फोटो पहचान पत्र के अलावा वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची भी जारी की है, जिनके आधार पर वोटर बिना वोटर आईडी कार्ड के भी मतदान कर पाएंगे।

ज़िला चुनाव अधिकारी ने बताया कि भले ही वोट डालने के लिए EPIC कार्ड अनिवार्य है, लेकिन कई बार किसी कारणवश मतदाता के पास मतदान के समय वोटर आईडी उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में उसे वोट डालने से रोका नहीं जा सकता, बशर्ते उसके पास कोई अन्य अधिकृत पहचान पत्र मौजूद हो। उन्होंने बताया कि राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में एक सूची जारी की है, जिसमें से कोई एक पहचान पत्र होने पर वोटर को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।

डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि वोटर के पास आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी पासबुक, श्रम विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, RGI द्वारा NPR के तहत जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राशन कार्ड या नीला कार्ड, फोटो वाला पेंशन दस्तावेज, केंद्र या राज्य सरकार, PSU या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी कर्मचारी पहचान पत्र, दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक आईडी कार्ड और किसी मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्था द्वारा विद्यार्थी को जारी किया पहचान पत्र आदि होना अनिवार्य है।

ज़िला चुनाव अधिकारी ने बताया कि ऊपर बताए गए सभी पहचान पत्रों में से यदि कोई एक पहचान पत्र परिवार के मुखिया के पास भी हो, तो उसके परिवार की पहचान के लिए भी यह दस्तावेज मान्य होंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को होने वाले इन चुनावों में बिना किसी डर या झिझक के मतदान केंद्रों पर जाएँ और उनका मतदान सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments