Sunday, June 21, 2026
HomePunjab2027 में 100 से अधिक सीटें जीतेंगे: मंत्री गोयल

2027 में 100 से अधिक सीटें जीतेंगे: मंत्री गोयल

“लोक मिलनी” कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों परिवार “आप” में शामिल

लहरागागा , 21 जून, 2026 : राज्य की “आप” सरकार द्वारा जन-हितकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं को जानने के लिए चलाई जा रही “लोक मिलनी” मुहिम के तहत आज कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिंदर गोयल द्वारा हलके के विभिन्न गांवों भई की पिसौर, घोड़ेनब, रोड़ेवाला, रायधरणा, शेरगढ़, बादलगढ़, राजलहेड़ी और मूनक में लोगों के साथ संवाद किया गया।

इस दौरान विभिन्न गांवों में सैकड़ों परिवारों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर मंत्री गोयल से आशीर्वाद लिया। गांवों में बड़ी संख्या में लोगों के “आप” में शामिल होने से उत्साहित मंत्री गोयल ने कहा कि हलके के लोगों का मिल रहा प्यार और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके चलते वे क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के व्यक्तिगत कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

मंत्री गोयल ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनावों में किए गए सभी वादे पूरे किए जा चुके हैं। इसी के चलते 2027 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी 100 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को पंजाब का विकास, खुशहाली और अमन-शांति रास नहीं आ रही, क्योंकि विपक्षी पार्टियां सत्ता की भूखी हैं।

उन्होंने भाजपा को पंजाब और किसानों के खिलाफ बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब में अशांति फैलाना चाहती है और आरडीएफ (रूरल डेवलपमेंट फंड) रोककर पंजाब को अस्थिर करना चाहती है। लेकिन मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है और भाजपा के मंसूबे विफल हो रहे हैं।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले चठ्ठा गोबिंदपुरा के जय सिंह, गुरचरण सिंह, नवाब खान, लब्बी सिंह, गुरजंट सिंह, माला गुर्जर और राम सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिंदर गोयल द्वारा हलके में किए जा रहे विकास कार्य ऐतिहासिक हैं, जिनसे प्रभावित होकर वे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर 2027 के चुनावों में मंत्री गोयल को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।

इस दौरे के दौरान मंत्री गोयल के साथ उनके ओएसडी राकेश कुमार गुप्ता (विक्की), मार्केट कमेटी लहरागागा के चेयरमैन सीसपाल आनंद, ट्रेड कमीशन के चेयरमैन प्रिंस गर्ग, बिल्ला सिंह घोड़ेनब, लखविंदर सिंह सरपंच घोड़ेनब, करमजीत सिंह रोड़ेवाला, जसविंदर सिंह रोड़ेवाला, नैब सिंह रायधरणा, हरदीप सिंह, अजयब सिंह, डॉ. सुखदर्शन शर्मा (ब्लॉक समिति सदस्य), मदन सिंह, राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments