अमृतसर, 20 जून 2026: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज श्री हरिमंदिर साहिब, स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और देश की सुख-समृद्धि तथा “सरबत के भले” की अरदास की।
इस अवसर पर उनके साथ पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवळ सिंह ढिल्लों, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राज्यसभा सांसद तरुण चुग सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि नितिन नबीन अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान वे पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पंजाब का पहला दौरा माना जा रहा है, जिसे राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है।






