Saturday, June 20, 2026
HomeNationalमहुआ मोइत्रा के बदले सुर या मुद्दे की राजनीति? मोदी सरकार की...

महुआ मोइत्रा के बदले सुर या मुद्दे की राजनीति? मोदी सरकार की सराहना पर बढ़ी अटकलें

महुआ मोइत्रा के पोस्ट से बंगाल की राजनीति में हलचल

कोलकाता, 20 जून 2026: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी अंदरूनी खींचतान और बगावत की चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। महुआ मोइत्रा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक पत्र को साझा करते हुए केंद्र सरकार की सराहना की, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने सशस्त्र बलों के दिव्यांग कर्मियों की पेंशन पर आयकर छूट बनाए रखने के प्रति सरकार के सकारात्मक रुख की सराहना की और उम्मीद जताई कि वित्त मंत्रालय भी इस मामले में संवेदनशीलता दिखाएगा।

दरअसल, महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में नियम 377 के तहत यह मुद्दा उठाया था कि सेवा के दौरान घायल हुए लेकिन सेवानिवृत्ति तक कार्यरत रहे सैन्य कर्मियों की दिव्यांगता पेंशन पर आयकर छूट समाप्त करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्र लिखकर बताया कि मामला वित्त मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में है और सरकार की अधिसूचना जारी होने तक दिव्यांग सैन्य अधिकारियों की पेंशन पर कर छूट जारी रहेगी।

महुआ मोइत्रा की ओर से केंद्र सरकार के इस फैसले की सार्वजनिक सराहना ऐसे समय में सामने आई है, जब टीएमसी नेतृत्व लगातार केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाता रहा है। इसी वजह से उनके इस कदम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि महुआ मोइत्रा ने किसी राजनीतिक बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन उनके पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जरूर तेज हो गई है कि क्या टीएमसी के भीतर चल रही असंतोष की स्थिति का असर पार्टी के अन्य नेताओं पर भी पड़ सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments