Monday, June 8, 2026
HomeSportsभारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और...

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया

मोहाली: भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत वर्ष 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी और 272 रन से दर्ज की गई थी।

मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में मात्र 112 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर समाप्त हो गई, जिसके बाद उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अफगानिस्तान की दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पदार्पण मैच खेल रहे युवा स्पिनर मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

डेब्यू मैच में मानव सुथार का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में 1 विकेट हासिल कर मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम किए। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और अफगानिस्तान को किसी भी चरण में मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments