Saturday, June 6, 2026
HomePatialaलोगों के एहसानों के कर्ज का ब्याज लौटा रहा हूं - डॉ....

लोगों के एहसानों के कर्ज का ब्याज लौटा रहा हूं – डॉ. बलबीर सिंह

कहा, त्रिपड़ी की कॉलोनियों में अब नहीं खड़ा होगा बरसाती पानी

वार्ड नंबर 4 और 6 में 86 लाख रुपये की लागत से बरसाती पानी की निकासी के लिए नई लाइनें बिछाई जाएंगी

पटियाला, 27 मई,2026: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पिछले कई दशकों से बरसाती पानी भरने की समस्या से जूझ रहे त्रिपड़ी के आनंद नगर-ए, दशमेश नगर-बी और आसपास के इलाकों के निवासियों को अब बड़ी राहत मिलेगी।

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज वार्ड नंबर 6 में बरसाती पानी की निकासी के लिए 45 लाख रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ करवाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 4 के आनंद नगर-बी से जेल रोड को जाने वाली सड़क पर पानी भरने की समस्या के समाधान हेतु 40 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई योजना का मौके पर जाकर जायजा भी लिया। इस कार्य को भी बारिश शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

डॉ. बलबीर सिंह ने आज अपने हलके के निवासियों से मुलाकात करते हुए कहा कि लोगों के उन पर बहुत एहसान हैं और विकास कार्य करवाकर वह लोगों के कर्ज का ब्याज लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं, वहीं 10 लाख रुपये तक के इलाज वाली मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, महिलाओं के लिए 1000-1500 रुपये की वित्तीय सहायता देने वाली मां-बेटी सम्मान योजना तथा लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए “मेरी रसोई” जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी शुरू की हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछली सरकारों की नाकामी के कारण त्रिपड़ी के कई इलाकों में हर बारिश के दौरान पानी भर जाता था और उसकी निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया था। लेकिन भगवंत मान सरकार ने लोगों की इस समस्या के समाधान के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। इसके तहत भूमिगत कुएं बनाकर वर्षा जल को जमीन के नीचे पहुंचाने तथा बरसाती पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइनें डालकर लोगों को इस समस्या से राहत दिलाई जा रही है।

डॉ. बलबीर सिंह ने आज आनंद नगर-ए में गुरुद्वारा साहिब के निकट स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ करवाया तथा साथ ही दशमेश नगर-बी में किए जाने वाले कार्यों का भी जायजा लिया।

इस मौके पर उनके साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन हरपाल सिंह विर्क, नगर निगम कमिश्नर परमजीत सिंह, प्रिंसिपल जे.पी. सिंह, काउंसलर जसबीर सिंह गांधी, चरणजीत सिंह एस.के., मनदीप सिंह विर्दी, गज्जन सिंह, मनिंदर सिंह, अवतार सिंह, खुशहाल सिंह, गुरचरण सिंह रुपाणा, करमजीत सिंह बैंस, रेखा रानी, मनजीत कौर, अमनजीत कौर, राजविंदर कौर, मीनाक्षी, शिखा शर्मा, काका सिंह, पटवारी कमल शर्मा, हरपाल सिंह संधू, विपन कुमार, हरबंस सिंह, मलकीत सिंह खट्टड़ा तथा अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments