बढ़ती महंगाई के खिलाफ आप नेताओं और वॉलंटियर्स ने किया प्रदर्शन
पटियाला, 15 मई 2026 : आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान तजिंदर महिता की अगुवाई में आज फव्वारा चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर जोरदार रोष प्रदर्शन किया।
तजिंदर महिता ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है, जिसके कारण आम लोग परेशानियों भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई ने हर वर्ग को प्रभावित किया है और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल होती जा रही है। इस दौरान पार्टी नेताओं और वॉलंटियर्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इस मौके पर कुंदन गोगिया और हरपाल जुनेजा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर जैसी रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जिसका सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तुरंत नियंत्रण कर लोगों को राहत दी जाए।
प्रदर्शन के दौरान महंगा सिंह बराड़, प्रदीप जोशन, वीर पाल कौर, रविंदर पाल सिंह प्रिंस लाबा, विनोद सिंगला, अमर संघेड़ा, बलिहार चीमा, सुमित टाकेजा, मनिंदर फ्रांसवाला, आरती गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।