पटियाला 11 मई 2026: इस अवसर पर श्री अवतार सिंह, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरपर्सन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पटियाला ने बताया कि “समाधान समारोह” अभियान 21 अप्रैल, 2026 से शुरू हो चुका है। इस अभियान के तहत विशेष लोक अदालतों का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। ये विशेष लोक अदालतें भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का आपसी सहमति के माध्यम से निपटारा करवाने के उद्देश्य से लगाई जा रही हैं।
इसके अतिरिक्त, श्री अशोक कुमार चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पटियाला ने बताया कि पक्षकार और उनके वकील निर्धारित गूगल फॉर्म भरकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह गूगल फॉर्म सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया पर उपलब्ध है।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एडीआर सेंटर, जिला अदालत परिसर, पटियाला के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।






