नरवाना (हरियाणा)/पटियाला, 11 मई 2026 (जगप्रीत महाजन) : किशोर कुमार स्मृति मंच नरवाना द्वारा स्थानीय होटल मितासो में एक गीत-संगीत प्रतियोगिता “मुसाफिर हूँ यारों” का आयोजन किया गया। मंच के प्रधान श्री ऋतुराज पांचाल और जगप्रीत सिंह महाजन (प्रेस सचिव इरिगेशन मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन पंजाब) ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, अंबाला, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र से कलाकार पहुंचे, जिन्होंने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से नरवाना में समां बांध दिया। कार्यक्रम की उपस्थित श्रोताओं ने भरपूर सराहना की।
मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल:
• मुख्य अतिथि: श्री प्रणव आर्या जी (उद्योगपति), नरवाना।
• विशिष्ट अतिथि: श्री भारत भूषण (प्रधान जी), श्री देवेंद्र जांगड़ा, श्रीमती कुसुम राणा जी और श्रीमती मुकेश देवी जी।
• निर्णायक मंडल (जज): जॉनी सर (बुढलाडा) और मैडम अरविंदर कौर, पटियाला।
प्रतियोगिता के विजेता:
- प्रथम स्थान: मुकेश कुमार (पुंडरी)
- द्वितीय स्थान: नरेंद्र जेठी
- तृतीय स्थान: मुकेश सोनी
उपस्थित सदस्य:
इस अवसर पर संस्था के सदस्य ऋतुराज पांचाल, रंजना सिंगला, सुदेश कुमार, गीता गर्ग, विनोद शर्मा, नरेश मित्तल, राजेश सिंहमार, अनिल, प्रवीण, जीवन आदि उपस्थित रहे।






