पटियाला, 7 मई, 2026 : सॉलिड वेस्ट (कूड़ा प्रबंधन) प्रणाली को अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज पेस्को के डी.जी.एम. श्री हरजीत सिंह द्वारा पेस्को सुपरवाइजर्स के साथ मिलकर पीएमआईडीसी द्वारा चलाई जा रही ए.आई. टेक्नोलॉजी से लैस डैशबोर्ड प्रणाली का जायजा लिया गया। इस अवसर पर पटियाला जिले के सुपरवाइजर्स को ऐप के सुचारू उपयोग और मॉनिटरिंग प्रक्रिया संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया।
डी.जी.एम. श्री हरजीत सिंह ने बताया कि आधुनिक युग में तकनीक का उपयोग कार्य प्रणाली को अधिक कुशल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाता है। उन्होंने कहा कि ए.आई. आधारित यह डैशबोर्ड दफ्तर और फील्ड स्तर के कार्यों की निगरानी को और बेहतर बनाएगा तथा कूड़ा प्रबंधन प्रणाली में गतिशीलता लाने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने सुपरवाइजर्स को नई तकनीक को प्रभावशाली तरीके से अपनाने और जमीनी स्तर पर इसके सही उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला पटियाला के सभी पेस्को सुपरवाइजर्स और पटियाला रीजन के एम.आई.एस. एक्सपर्ट भी उपस्थित थे।






