Sunday, June 7, 2026
HomeNationalराष्ट्रपति से मुलाकात के लिए जाएंगे CM मान, AAP विधायकों को भी...

राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए जाएंगे CM मान, AAP विधायकों को भी साथ ले जाने का ऐलान

चंडीगढ़,30 अप्रैल 2026:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी विधायकों के साथ राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।मुख्यमंत्री मान ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए समय मांगा था,ताकि वे विधायकों के साथ उनसे मिल सकें। हालांकि,उन्हें अकेले मिलने का समय दिया गया है।उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह सभी AAP विधायकों को अपने साथ लेकर जाएंगे,जो राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रतीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह राष्ट्रपति के समक्ष पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे और राज्य का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

मुख्यमंत्री के इस कदम को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि इससे पंजाब के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाने में मदद मिल सकती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments