धूरी के वार्ड नंबर 4 में व्यापारियों के साथ ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने की बैठक*
हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह
धूरी, 24 अप्रैल, 2026: धूरी के वार्ड नंबर 4 में ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा व्यापारियों के साथ एक बैठक की गई, जिसमें क्षेत्र के जूता व्यापार से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है और इसी उद्देश्य से ट्रेड कमीशन का गठन किया गया है, ताकि व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं, जिन्हें ध्यानपूर्वक सुनते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने संबंधित विभागों के साथ बातचीत कर उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर डॉ. अनवर भसौड़, अनिल मित्तल, पुष्पिंदर शर्मा, एडवोकेट राजीव चौधरी, एडवोकेट हैप्पी गर्ग, स्पर्श जिंदल, राजन कुमार गर्ग, सुरेश जिंदल, मोहित जिंदल, शूज मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्य सहित बड़ी संख्या में वार्ड नंबर 4 के निवासी एवं व्यापारी उपस्थित थे।






