Sunday, June 7, 2026
HomePunjabओएसडी सुखवीर सिंह ने गांव हरचंदपुरा स्थित गौशाला का किया दौरा

ओएसडी सुखवीर सिंह ने गांव हरचंदपुरा स्थित गौशाला का किया दौरा

तूड़ी में लगी आग की घटना के बाद नुकसान का लिया जायजा, हर संभव मदद का दिया भरोसा

धूरी, 24 अप्रैल, 2026 : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह ने आज गांव हरचंदपुरा स्थित गौशाला का दौरा कर वहां के प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौशाला प्रबंधकों और स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए हाल ही में हुई आग की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

गौरतलब है कि पिछले दिनों गौशाला में स्टोर की गई तूड़ी में अचानक आग लग गई थी, जिससे बड़े स्तर पर चारे का नुकसान हुआ। ओएसडी सुखवीर सिंह ने मौके पर नुकसान की समीक्षा करते हुए कहा कि गौशाला में रह रहे पशुओं की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने आग से बचाव के लिए अग्रिम प्रबंध जैसे सुरक्षा उपकरण, पानी की उपलब्धता तथा भंडारण व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार गौशालाओं की देखभाल और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जहां भी आवश्यकता होगी, वहां तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस घटना से प्रभावित गौशाला को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर गौशाला प्रबंधकों ने ओएसडी सुखवीर सिंह को आग की घटना के बाद आ रही समस्याओं से अवगत कराया और तुरंत दौरा करने के लिए उनका धन्यवाद किया।

इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक लख्खा, गौशाला समिति के खजांची बसंत कुमार, चौधरी पवन कुमार वर्मा, एडवोकेट बृज भूषण, टेक बहादुर सहित गौशाला के अन्य प्रबंधक भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments