अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
विकास कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कैबिनेट मंत्री
संगरूर, 16 अप्रैल, 2026: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज विधानसभा क्षेत्र सुनाम के समग्र विकास के लिए चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला प्रशासनिक परिसर संगरूर में उपायुक्त राहुल चाबा की उपस्थिति में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरे किए जाएं।
कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, ग्रामीण विकास, सीवरेज बोर्ड, पीएसपीसीएल, पशुपालन विभाग, वन विभाग, परिवहन तथा नगर परिषद से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र सुनाम को सुविधाओं के मामले में राज्य का अग्रणी क्षेत्र बनाने के लिए सभी अधिकारियों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाना सुनिश्चित किया जाए।
कैबिनेट मंत्री ने बैठक के दौरान सुनाम क्षेत्र में सड़कों, लाइब्रेरी, खेल मैदान, पंचायत घर, तालाब, अंडरग्राउंड पाइपलाइन, जल आपूर्ति योजनाएं, ट्रॉमा सेंटर आदि से संबंधित कार्यों का संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए अधिकारी समय-समय पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते रहें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुखचैन सिंह पापड़ा, उपमंडल मजिस्ट्रेट संग्रूर सतीश चंद्र, उपमंडल मजिस्ट्रेट सुनाम गगनदीप सिंह, उपमंडल मजिस्ट्रेट भवानीगढ़ मनजीत कौर सहित विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंता (एक्सियन) और विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।






