पटियाला, 16 अप्रैल, 2026: राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इन विचारों का प्रकटावा पटियाला शहरी के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धोबी घाट से श्रद्धालुओं के जत्थे की बस को पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना करते समय किया।
इस मौके पर विधायक कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए किया गया यह प्रयास सराहनीय है। इस योजना का उद्देश्य आम लोगों को बिना किसी आर्थिक बोझ के धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि लोगों में इन धार्मिक यात्राओं के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ठहरने, भोजन सहित हर आवश्यक सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब अमृतसर, दुर्गियाना मंदिर आदि के दर्शन करेंगे।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 51 से एमसी किरण आहूजा, वार्ड नंबर 46 से जगतार सिंह तारी, एससी हलका कोऑर्डिनेटर गोबिंद वैद, जसबीर सिंह बित्तू, हरविंदर पाल सिंह विंटी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।






