संगरूर, 15 अप्रैल, 2026 : जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, संगरूर द्वारा Allena Auto Industries Pvt. Ltd. और Trent Ltd. – Zudio कंपनियों के सहयोग से दिनांक 17.04.2026 (शुक्रवार) को नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यालय, संगरूर में एक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।
इस संबंध में कंपनियों द्वारा Machine Operator, Helper, Security Guard, Associate (केवल लड़कों के लिए) पदों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं या आईटीआई (टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट) पास होनी चाहिए तथा आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने रिज्यूमे तथा शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी लेकर इस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का टी.ए./डी.ए. देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, संगरूर से संपर्क किया जा सकता है।






