Saturday, June 6, 2026
HomePatialaएडवोकेट पंकज गौड़ को मिली कानूनी क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री

एडवोकेट पंकज गौड़ को मिली कानूनी क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री

आज पटियाला के सुप्रसिद्ध वकील श्री पंकज गौड़ एडवोकेट जी को उस समय कामयाबी हासिल हुई जब उन्होंने अपनी  लग्न एवं मेहनत के चलते कानूनी क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की। श्री गौड़ ने बताया कि उन्होंने यह मुकाम अपने क्षेत्र में पिछले 4 साल की रिसर्च एवं मेहनत के चलते कामयाबी हासिल की है उन्होंने अपनी इस कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ अपने गाइड प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह जी को दिया।

श्री गौड़ ने अपनी इस उपलब्धि के लिए ईश्वरीय कृपा एवं अपने गुरुदेव जगतगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद को माना है। यह सर्वोच्च डिग्री डॉ पंकज गौड़  को फतेहगढ़ साहिब ज़िले के अंतर्गत आते बाबा बंदा सिंह बहादुर कॉलेज फतेहगढ़ साहिब में हुई पांचवी कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे मानयोग गवर्नर पंजाब श्री गुलाबचंद कटारिया जी के द्वारा एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी जी जोकि श्री गुरू ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के चांसलर भी हैं के द्वारा दी गई।

इस समागम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के वाइस चांसलर (डॉ) प्रतिपाल सिंह जीप्रोफेसर (डॉ) सुखविंदर सिंह बिलिंग डीन एकेडमिक मामले प्रोफेसर (डॉ) तेजवीर सिंह रजिस्ट्रार भी शामिल रहे और उन्होंने एडवोकेट पंकज गौड़ को बतौर डॉ. पंकज गौड़ एडवोकेट को एक नई पहचान की साथ नई शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments