पटियाला, 11 अप्रैल 2026: मुख्य कृषि अधिकारी पटियाला डॉ. दारा सिंह ने जानकारी दी कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा पीएम-किसान निधि योजना और अन्य योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थी किसानों के लिए अपनी किस्तें जारी रखने हेतु ‘एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री आईडी‘ (AgriStack Farmer Registry ID) बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।
रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य
फार्मर रजिस्ट्री का मुख्य लक्ष्य किसानों का एक केंद्रीय डेटाबेस तैयार करना है, ताकि सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक सीधा और पारदर्शी तरीके से पहुँच सके। डॉ. दारा सिंह ने कहा कि भविष्य में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए यह ‘फार्मर आईडी’ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इसके तहत प्रत्येक पंजीकृत किसान को एक विशिष्ट पहचान संख्या (Unique ID Number) दी जाएगी, जिसे उनके मौजूदा पीएम-किसान खाते से लिंक किया जाएगा। इससे सत्यापन (Verification) और भूमि रिकॉर्ड की प्रमाणिकता की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
लाभार्थी किसान बिना किसी देरी के अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपनी रजिस्ट्री करवाएं। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाना आवश्यक है:
-
आधार कार्ड
-
जमाबंदी/फर्द (भूमि रिकॉर्ड)
सहायता के लिए संपर्क सूत्र
किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए किसान अपने संबंधित ब्लॉक के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं:
-
ब्लॉक पटियाला: डॉ. गुरमीत सिंह (97791—60950)
-
ब्लॉक नाभा: डॉ. जुपिंदर सिंह गिल (97805—60004)
-
ब्लॉक भूनरहेड़ी: डॉ. मनदीप सिंह (70092—27488)
-
ब्लॉक समाना: डॉ. सतीश कुमार (97589—00047)
-
ब्लॉक राजपुरा: डॉ. जुपिंदर सिंह पन्नू (73070—59201)
-
ब्लॉक घनौर: डॉ. रणजोध सिंह (99883—12299)






