Wednesday, June 17, 2026
HomePatialaवीर हकीकत राय ग्राउंड में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: हजारों संगतों की...

वीर हकीकत राय ग्राउंड में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: हजारों संगतों की मौजूदगी में मोहित मोहिंदरा का विशेष सम्मान

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित श्री भागवत कथा में पहुंचीं कई प्रमुख हस्तियां

पटियाला, 7 अप्रैल, 2026 : पटियाला के ऐतिहासिक वीर हकीकत राय ग्राउंड में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित विशाल श्री भागवत कथा आज पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आई। कथा के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंची संगतों ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमाओं का श्रवण किया। इस अवसर पर पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान श्री मोहित मोहिंदरा ने विशेष रूप से शिरकत की, जिनका संस्थान की ओर से कथा स्थल पर पहुंचने पर भव्य स्वागत और विशेष सम्मान किया गया।

कथा के दौरान मोहित मोहिंदरा के अलावा कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इनमें पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, प्रसिद्ध पंजाबी गायक पम्मी बाई, वरिष्ठ नेता रिची डकाला, सौरव जैन और कमल अग्रवाल (काला निधि ज्वैलर्स) शामिल थे। इनके अतिरिक्त हरविंदर शुक्ला, संजीव शर्मा, हैप्पी शर्मा और गुलाब राय गर्ग ने भी भगवान के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत मोहित मोहिंदरा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम मनुष्य को अपनी विरासत और नेक मार्ग से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा समाज में आध्यात्मिकता के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में जुड़ा यह जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि आज भी लोगों के दिलों में धर्म और श्रद्धा के प्रति अटूट विश्वास कायम है।

कथा के दौरान विद्वान प्रवचनकर्ताओं ने भागवत कथा के रहस्यों पर प्रकाश डाला, जिसे सुनकर संगतें भाव-विभोर हो गईं। आयोजकों की ओर से उपस्थित सभी प्रमुख हस्तियों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर पूरे ग्राउंड में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

जारीकर्ता

गोल्डी

पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)

9872612881

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments