Sunday, June 7, 2026
HomePunjabजालंधर-फिल्लौर हाईवे पर बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर हवा में लटका ट्राला

जालंधर-फिल्लौर हाईवे पर बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर हवा में लटका ट्राला

फिल्लौर, 22 मार्च 2026 : जालंधर-फिल्लौर हाईवे पर रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्राला अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए हवा में लटक गया। बताया जा रहा है कि ट्राला चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई।

जानकारी के अनुसार, चालक की आंख लगने से ट्राला अचानक बेकाबू हो गया और हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए आधा हवा में लटक गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बच गया।

हादसे के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए ट्रैफिक को सुचारु रूप से बहाल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments