नेहरू पार्क में सैर प्रेमियों और विभिन्न सोसायटियों के सदस्यों के साथ साझा की सरकार की उपलब्धियां
यूपीएससी में चयनित पटियाला के होनहार युवाओं और उनके परिवारों को दी मुबारकबाद
पटियाला, 20 मार्च, 2026 : मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूरे होने की खुशी में आज मेयर कुंदन गोगिया ने पटियाला वासियों को बधाई दी। आज सुबह नेहरू पार्क में सैर प्रेमियों, क्रिकेट क्लब और ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मेयर ने कहा कि आज़ादी के बाद यह पहली ऐसी सरकार है जिसने चुनावों के दौरान की गई 100 प्रतिशत गारंटियों को अमली रूप दिया है।
मेयर कुंदन गोगिया ने सरकार के कामों का विवरण देते हुए बताया कि आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल शून्य आ रहे हैं। कृषि क्षेत्र में बड़ी क्रांति लाते हुए 78 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है और पहली बार 1,446 गांवों तक नहरी पानी की सुविधा पहुंची है। सरकार ने 2000 करोड़ रुपये खर्च कर 13 हजार किलोमीटर नहरों के निर्माण और मरम्मत का काम पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि मान सरकार ने अब तक लगभग 65 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करते हुए 800 से अधिक आम आदमी क्लिनिक खोले गए हैं और 1,575 नए डॉक्टर भर्ती किए गए हैं। ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ के शानदार परिणाम भी सरकार की शिक्षा नीति की सफलता का प्रमाण हैं।
मेयर ने विशेष रूप से पटियाला जिले की दो लड़कियों और एक लड़के के यूपीएससी में चयनित होने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह पूरे पटियाला के लिए गर्व की बात है। मेयर ने इन होनहार युवाओं, उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई दी। इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी और नामी संस्था के प्रधान उपकार सिंह ने भी इन युवाओं की उपलब्धि पर मुबारकबाद दी और घोषणा की कि उनकी सोसायटी की ओर से इन होनहारों का विशेष सम्मान किया जाएगा।
फोटो – बातचीत के दौरान मेयर और सदस्यगण
जारीकर्ता
राजिंदर मोहन (सचिव)
महापौर कार्यालय पटियाला
83609 66060






