HomeNationalचुनाव आयोग आज शाम करेगा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों...

चुनाव आयोग आज शाम करेगा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली, 15 मार्च 2026: चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा।

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में दो चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना है, जबकि केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव हो सकते हैं। इन पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई महीने में समाप्त हो रहा है।

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में हुए विधानसभा चुनावों की घोषणा 26 फरवरी को की गई थी। उस समय पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था, जबकि असम में तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव सामने आए हैं। तमिलनाडु में सबसे अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। आयोग के अनुसार, जब 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब राज्य में कुल 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587 मतदाता थे। करीब चार महीने चली इस प्रक्रिया के दौरान 74 लाख 7 हजार 207 मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिसके बाद राज्य में अब कुल 5 करोड़ 67 लाख 7 हजार 380 पंजीकृत मतदाता रह गए हैं।

पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है, जहां लगभग 58 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके अलावा केरल में करीब 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में लगभग 77 हजार मतदाताओं के नाम SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

चुनाव आयोग द्वारा आज शाम घोषित किए जाने वाले कार्यक्रम के बाद इन पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments