HomePunjabविधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा के नेतृत्व में डकाला में 'मावां-धियां सत्कार मुहिम'...

विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा के नेतृत्व में डकाला में ‘मावां-धियां सत्कार मुहिम’ की जागो रैली

सरकार माताओं और बेटियों के सम्मान व सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: चेतन जोड़ामाजरा
समाना, 14 मार्च 2026: विधायक स. चेतन सिंह जोड़ामाजरा के नेतृत्व में महिलाओं को जागरूक करने और उनके सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डकाला में मावां-धियां सत्कार मुहिम (माता-पुत्री सम्मान अभियान) के तहत एक विशेष “जागो” रैली निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और समाज में महिलाओं की भूमिका व उनके योगदान को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक स. चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने कहा कि माताएं और बेटियां हमारे समाज की शक्ति हैं और उनका सत्कार करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुहिम का मुख्य मकसद महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्व के प्रति जागरूक करना है। विधायक ने आगे कहा कि इस तरह के अभियानों से समाज में सकारात्मक सोच पैदा होती है और महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना की और समाज में महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन पटियाला सरबजीत कौर, गुरविंदर कौर, सरपंच काला, सतिंदर कौर पंच, हरप्रीत कौर पंच, हरमनदीप कौर पंच, दीप कौर, अमरदीप सिंह, मनदीप कौर पंच, गुरप्रीत कौर पंच, जिला परिषद सदस्य मनजीत कौर, सुमन करहाली और गुरदेव सिंह टिवाणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments