Wednesday, June 17, 2026
HomePunjabफिरोजपुर मंडल के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे मोबाइल चार्जिंग कियोस्क

फिरोजपुर मंडल के 8 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे मोबाइल चार्जिंग कियोस्क

फिरोजपुर, 13 मार्च 2026: रेल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मंडल के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 10 मार्च 2026 को ई-निलामी के माध्यम से ठेके आवंटित किए गए हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इन स्टेशनों पर कुल 86 मोबाइल चार्जिंग कियोस्क लगाए जाएंगे। जिन स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है, उनमें अमृतसर रेलवे स्टेशन, जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन, लुधियाना रेलवे स्टेशन, ब्यास रेलवे स्टेशन, फगवारा रेलवे स्टेशन, फिरोजपुर कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन, फिल्लौर रेलवे स्टेशन और ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यात्रा के दौरान मोबाइल फोन की बैटरी खत्म होना यात्रियों के लिए आम समस्या बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की जा रही है ताकि यात्री स्टेशन पर आसानी से अपने फोन चार्ज कर सकें।

इन कियोस्क में कैशलेस लेनदेन की सुविधा होगी, जिससे यात्री यूपीआई या अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से भुगतान कर सकेंगे। इससे यात्रियों की अपने परिजनों से संपर्क बनाए रखने में भी सुविधा होगी और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह पहल यात्रियों को आधुनिक सुविधा देने के साथ-साथ रेलवे के गैर-किराया राजस्व में भी वृद्धि करने में सहायक साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments