नई दिल्ली, 13 मार्च 2026: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी है।
अदालत ने आरोपी पवन और जगतार सिंह को राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल हमलावरों को बलेरो गाड़ी उपलब्ध कराई थी, जिसका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए किया गया था।
गौरतलब है कि 29 मई 2022 को मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी और पंजाबी संगीत जगत को गहरा झटका लगा था।
घटना के बाद से ही मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लगातार अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं और अपने बेटे के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
मामले की सुनवाई अभी जारी है और परिवार सहित प्रशंसक न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।






