HomeNationalएटीएम खराब होने पर बैंक में हंगामा, एएसआई को मारा थप्पड़; आरोपी...

एटीएम खराब होने पर बैंक में हंगामा, एएसआई को मारा थप्पड़; आरोपी मानसिक रूप से बीमार निकला 

चंडीगढ़, 11 मार्च 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-23 शाखा में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब एटीएम मशीन खराब होने पर एक व्यक्ति सुरक्षा गार्डों और बैंक कर्मचारियों से बहस करने लगा। मामला बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को शांत कर बाहर ले जाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान उसने एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिससे उनकी पगड़ी भी उतर गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-24 निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि अवतार सिंह मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। आरोपी के भाई द्वारा माफी मांगने के बाद पुलिस ने इस मामले में कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments