HomePunjabओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी हलके के गांवों के खेतों तक नहरी...

ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी हलके के गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए मैराथन बैठक

खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के चल रहे कार्यों की रिपोर्ट खुद ले रहे हैं मुख्यमंत्री : ओएसडी सुखवीर सिंह

विभाग आपसी तालमेल से शेष खेतों तक जल्द नहरी पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें : ओएसडी

धूरी, 10 मार्च 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह ने आज धूरी हलके के गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के मामले को लेकर ट्यूबवेल कॉरपोरेशन, नहरी विभाग, सिंचाई विभाग, भूमि रक्षा विभाग और विभिन्न गांवों के निवासियों के साथ मैराथन बैठक की।

बैठक के दौरान ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं इस संबंध में चल रहे कार्यों की लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से काम करते हुए शेष खेतों तक नहरी पानी जल्द पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में नहरी प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए जहां भी पाइपलाइन, नाके या ब्रांचों के काम की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

बैठक के दौरान गांव नत्त, भूजोवाली, घनौर कलां, भूमसी, सुल्तानपुर, बेनड़ा, बरड़वाल, बुग्गरा, मूलोवाल, अलाल, पुन्नावाल, सारो, भुल्लरहेड़ी, भड़ी मानसा, बमाल, बालियां, मानवाल, राजोमाजरा और पेधनी आदि गांवों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा मोगिया और मोगिया की ब्रांचों, पाइपलाइनों और नाकों से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार और रमणदीप सिंह सहित ट्यूबवेल कॉरपोरेशन, नहरी विभाग, सिंचाई विभाग और भूमि रक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments