Sunday, June 7, 2026
HomePunjabदुर्गियाना मंदिर में एक दिन पहले मनाई गई होली, चंद्र ग्रहण के...

दुर्गियाना मंदिर में एक दिन पहले मनाई गई होली, चंद्र ग्रहण के चलते बदली तिथि

अमृतसर, 02 मार्च 2026: अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां यह त्योहार हर साल होली से एक दिन पहले मनाने की परंपरा है। इस वर्ष होली 4 मार्च को है और पहले इसे 3 मार्च को मनाया जाना था, लेकिन चंद्र ग्रहण के चलते उत्सव एक दिन पहले आयोजित किया गया।

मंदिर के पंडित मेघा श्यामलाल के अनुसार, चंद्र ग्रहण कल सुबह करीब 6:20 बजे शुरू होगा और लगभग 65 मिनट तक रहेगा। इस दौरान मंदिर पूरी तरह बंद रहेगा और ग्रहण समाप्त होने के बाद ही श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोला जाएगा।

होली उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में पालकी यात्रा निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया और भजनों पर झूमते नजर आए। महिला श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक नृत्य किया। श्रद्धालु रितु ने बताया कि आज दुर्गियाना मंदिर में वृंदावन जैसा माहौल देखने को मिला।

इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने मिलकर कन्हैया जी की मूर्ति को भी रंग लगाकर त्योहार का आनंद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments