Sunday, June 7, 2026
HomePunjabअमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 तस्कर गिरफ्तार, 5.4 किलो हेरोइन व...

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 तस्कर गिरफ्तार, 5.4 किलो हेरोइन व हथियार बरामद

अमृतसर (पंजाब), 28 फरवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन संगठित अंतरराष्ट्रीय ड्रग और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

गौरव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 5.4 किलोग्राम हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल (एक 9MM ग्लॉक, एक 9MM जिगाना और एक .32 बोर), 34 जिंदा कारतूस तथा ₹4500 ड्रग मनी बरामद की गई है। एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और हेरोइन व हथियारों की खेप भारत में मंगवाकर संगठित नेटवर्क के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अलग-अलग अभियानों के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। एक आरोपी हत्या के मामले में भी वांछित है। पुलिस ने इस संबंध में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments