बठिंडा, 24 फरवरी 2026 : बठिंडा की पट्टा मार्केट में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां सो रहे एक बेसहारा व्यक्ति को चूहों द्वारा बुरी तरह कुतरे जाने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि चूहों ने व्यक्ति की आंखों और चेहरे को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया।
सुबह घटना की सूचना मिलने पर नौजवान वेलफेयर सोसाइटी, बठिंडा के वॉलंटियर आकाश गर्ग और सक्षम महेश्वरी मौके पर पहुंचे और कोतवाली पुलिस स्टेशन को घटना की जानकारी दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक दिहाड़ी मजदूर था, जो पट्टा मार्केट में सो रहा था और पिछले दो दिनों से बीमार भी बताया जा रहा था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। प्रारंभिक पुलिस कार्रवाई के बाद संस्था के सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है तथा मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।






