HomeNationalपीएम मोदी आज करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का शुभारंभ

पीएम मोदी आज करेंगे मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का शुभारंभ

लखनऊ, 22 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के विकास की यात्रा में एक नया “स्वर्णिम अध्याय” जुड़ने जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी करेंगे।

प्रधानमंत्री शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को रवाना करेंगे तथा मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो यात्रा भी करेंगे। इसके साथ ही 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा और आरआरटीएस के शेष हिस्सों का उद्घाटन भी किया जाएगा।

180 किमी प्रति घंटे की डिज़ाइन गति वाली नमो भारत ट्रेन देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) है, जो दिल्ली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments