HomePunjabनूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन मीर की हालत नाजुक, जालंधर के...

नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन मीर की हालत नाजुक, जालंधर के अस्पताल में भर्ती

जालंधर, 20 फरवरी 2026: पंजाब की मशहूर सूफी गायिकाएं नूरां सिस्टर्स के पिता एवं उस्ताद गुलशन मीर की तबीयत नाजुक बनी हुई है। उन्हें पिछले कुछ दिनों से जालंधर के एक किडनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवारिक सदस्यों के अनुसार, गुलशन मीर लंबे समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं और अब उनके दोनों गुर्दे फेल हो गए हैं। उनकी बेटी ऋतु नूरां ने बताया कि गुर्दे से संबंधित समस्या पिछले दो वर्षों से चल रही थी, लेकिन हाल ही में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत और बिगड़ गई।

डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, किडनी ट्रांसप्लांट से पहले उनके शरीर में स्टेंट डाला गया है। फिलहाल गंभीर संक्रमण के चलते ट्रांसप्लांट संभव नहीं है। संक्रमण कम होने के बाद ही किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments