HomePunjabलुधियाना में भीषण सड़क हादसा: एलिवेटेड रोड पर कार-बाइक टक्कर में दो...

लुधियाना में भीषण सड़क हादसा: एलिवेटेड रोड पर कार-बाइक टक्कर में दो की मौत, दो घायल

लुधियाना, 20 फरवरी 2026: लुधियाना के फिरोजपुर रोड एलिवेटेड ब्रिज पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मोटरसाइकिल और कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक स्विफ्ट कार में कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद घर वापस लौट रहा था। अचानक एलिवेटेड रोड पर कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर मोटरसाइकिल से भिड़ गई।

मृतक के परिजनों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार जगदीश कुमार (करीब 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वह एक कोरियर कंपनी में कार्यरत था और साथ ही सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भी काम करता था। जगदीश कुमार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है।

इस हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई है। कार में सवार अन्य दो युवकों को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments