HomePunjabचंडीगढ़ के मिर्जापुर गांव में भू-माफिया पर पहाड़ और जंगल समतल कर...

चंडीगढ़ के मिर्जापुर गांव में भू-माफिया पर पहाड़ और जंगल समतल कर अवैध प्लॉटिंग के आरोप

चंडीगढ़, 19 फरवरी 2026: खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत माजरी ब्लॉक के गांव मिर्जापुर में भू-माफिया द्वारा पहाड़ों और जंगल क्षेत्र को समतल कर अवैध रूप से प्लॉट और फार्म हाउस काटकर बेचने का मामला सामने आया है। यह आरोप पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता Vineet Joshi ने गांववासियों के बुलावे पर मौके का निरीक्षण करने के बाद लगाए।

उन्होंने कहा कि पहाड़ों से छेड़छाड़ पर प्रतिबंध होने के बावजूद उन्हें काटकर बरसाती नाले का रास्ता बदला जा रहा है और अवैध फार्म हाउस व प्लॉटों के लिए मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। आरोप है कि “मुश्तरका-मालकान” भूमि, जिसमें लगभग 500 हिस्सेदार हैं और जिसकी कानूनी तक़सीम अब तक नहीं हुई, उसे भी अवैध रूप से बेचा जा रहा है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जोशी ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर भू-माफिया के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments