HomePunjabलुधियाना के दाल बाजार में फैक्ट्री में भीषण आग, एक व्यक्ति की...

लुधियाना के दाल बाजार में फैक्ट्री में भीषण आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत

लुधियाना, 19 फरवरी 2026: लुधियाना के व्यस्त दाल बाजार इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एक मकान के अंदर चल रही छोटी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे फायर विभाग को सूचना मिली कि दाल बाजार की एक संकरी गली में स्थित एक घर में आग लग गई है, जहां फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। रिहायशी क्षेत्र और तंग गलियों के कारण आग तेजी से फैल गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन भीड़भाड़ वाले इलाके और संकरी गलियों के चलते उन्हें अंदर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फायर अधिकारियों के अनुसार, जगह की कमी के कारण करीब 12 लंबे पाइप जोड़कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस दौरान एक व्यक्ति की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे और धुएं के बीच से एक शव बरामद किया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments