HomePatialaपीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपड़ी में शानदार वार्षिक समारोह आयोजित

पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपड़ी में शानदार वार्षिक समारोह आयोजित

पटियाला, 14 फरवरी 2026: पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपड़ी में प्रिंसिपल संदीप वर्मा के नेतृत्व में प्रभावशाली वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदर पाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और मेरिट सूची में स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव कुमार, वार्ड नंबर 9 से एमसी नेहा कुकरेजा, डेडिकेटेड ब्रदर्स ग्रुप से राकेश बिरमी तथा न्यू वुमन एम्पावरमेंट पटियाला से मीनू सोढ़ी ने भी शिरकत की। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान और अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्र जस्मीत सिंह, राइफल शूटिंग में सिल्वर मेडल विजेता छात्रा साक्षी तथा कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र संदेश को सम्मानित किया गया। वहीं छात्रा अकांक्षा को राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीम में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया।

अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समाज को संदेश देने वाले नाटक, कोरियोग्राफी, रोल प्ले और माइम प्रस्तुत किए, जिसकी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने भरपूर सराहना की। मंच संचालन रजनी भार्गव और संतोष रानी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वेस्टर्न डांस, क्लासिकल डांस, राजस्थानी लोक नृत्य, सम्मी तथा पंजाब के लोकप्रिय लोक नृत्य गिद्धा और भांगड़ा प्रस्तुत कर माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में एनएमएमएस छात्रवृत्ति प्राप्त छात्र फरहान खान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने स्कूल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए प्रिंसिपल संदीप वर्मा को विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बिजनेस ब्लास्टर्स के तहत विद्यार्थियों, अतिथियों और अभिभावकों के लिए खान-पान के स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments